गर्मियों में पैर के तलवों में हो रही जलन तो करें ये इलाज, मिलेगा तुरंत फायदा

गर्मियों में पैर के तलवों में हो रही जलन तो करें ये इलाज, मिलेगा तुरंत फायदा

सेहतराग टीम

गर्मियों के मौसम में अकसर हम में से कई लोगों को पैरों के तलवों में अचानक जलन होने लगती है। अगर आपको भी ये परेशानी होती है, तो घबराइए नहीं, आप अकेली नहीं हैं, ये परेशानी आम है। आप इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकती हैं। ये आपके पैरों को आराम दिलाने के साथ ही जलन से भी राहत देंगे। तो आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन घरेलू नुस्खों के बारे में।

पढ़ें- शरीर में एंटीबॉडीज बन गई हैं तो जरूरी नहीं कि आप कोरोना को मात दे देंगे

बेहतरीन घरेलू नुस्खे (Best home remedies):

1. महंदी आपके पैरों में हो रही जलन से राहत दे सकती है। महंदी की तासीर ठंडी होती है, इसे आप जैसे ही पैरों के तलवों पर लगाएंगी आपको ठंडक महसूस होगी और जलन से जल्द ही राहत मिलेगी। इसके लिए आपको महंदी पाउडर को कुछ देर पानी में भिगोकर रखना है और फिर इसे लगा लेना है। महंदी के सूखने पर इसे धो लें। आप चाहें तो महंदी को कुछ देर फ्रिज में भी रख सकती हैं।

2. हल्दी में मौजूद एंटीइंफ्लामेटरी गुण इस परेशानी से राहत दिलाने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए हल्दी का एक बड़ा चम्मच लें और उसे पर्याप्त मात्रा में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने तलवों पर अच्छी तरह फैला कर लगा लें। 5 मिनट ऐसे ही रहने दें और फिर इसे अच्छी तरह धो लें। आप चाहे तो इस पेस्ट को ठंडा करके भी लगा सकती हैं।

3. पैरों की जलन को ख़त्म करने के लिए करेले के पत्ते असरदार साबित होते हैं। कुछ करेले की पत्तियां लें और इसे अच्छी तरह धो लें। अब इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इसे अपने पैरों और तलवों पर अच्छी तरह लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। आाप इसे दिन में दो बार लगा सकती हैं।

4. एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका अगर आपके घर में मौजूद है, तो इसे भी पैरों की जलन से राहत पाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप एक टब में पानी लें और इसमें 2-3 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। इसमें पैरों को 10 से 15 मिनट डुबोकर रखें।

5. पैरों की जलन को दूर करने में सेंधा नमक की मदद भी ली जा सकती है। इसके लिए आप एक टब गुनगुने पानी में एक चौथाई कप सेंधा नमक मिलाएं। इसमें अपने पैरों को 10 से 15 मिनट तक डुबोकर रखें। इसके बाद पैरों को अच्छी तरह पोंछ लें। इससे आपको किसी तरह के दर्द और सूजन से भी राहत मिल सकती है।

6. सबसे आसान उपाय है, ठंडे पानी का इस्तेमाल। इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है। बस एक टब में ठंडा पानी लें और पैरों को इसमें 5 मिनट तक डुबोकर रखें। दो मिनट बाद फिर इसे 5 मिनट के लिए डुबोएं। दो से तीन बार ऐसा करें।

 

इसे भी पढ़ें-

घर बैठे इन चीजों के इस्तेमाल से अपने चेहरे को बनाएं और खूबसूरत, जानें कैसे

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।